छीपाबड़ौद| विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से संचालित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक स्कूल केलखेड़ी की ओर से शुक्रवार को नमामि भारतम्- वंदे मातरम् कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत क्षेत्र के 12 से अधिक स्कूलों में विद्यार्थियों, आचार्यों, स्कूल परिवार ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। स्कूल परिसरों में राष्ट्रभक्ति का माहौल दिखा। विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ वंदे मातरम् गाया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय एकता, मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का भाव विकसित करना रहा। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष रामकिशन मालव ने कहा कि राष्ट्र भक्ति किसी एक दिवस या कार्यक्रम तक सीमित नहीं है। 12 से अधिक स्कूलों में एक साथ हुए आयोजन ने क्षेत्र में राष्ट्र भक्ति, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया।