यूपी में भी बारिश और नदियों का जलस्तर बढ़ने से 19 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बाराबंकी में करीब 1,250 ग्रामीणों के लिए नाव ही आने-जाने का सहारा बनी हुई है। लोगों को रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी हो रही है। मध्य प्रदेश के सीधी में शनिवार को ₹104 करोड़ लागत से 6 महीने पहले बनी सड़क का बड़ा हिस्सा बारिश में बह गया। नरसिंहपुर में रेतघाट पुल पानी में डूब गया है। सतना में बाइक समेत तीन लोग नाले में बह गए। इनमें दो लोग बच गए, तीसरा लापता है। पन्ना में उफनती नदी में एक डंपर बह गया। ओडिशा के कालाहांडी ज़िले में हाती नदी के किनारों पर अचानक बाढ़ आ गई। ओडिशा के कई ज़िलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके चलते नबरंगपुर में सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र और भद्रक के संवेदनशील इलाकों में 89 स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति… देशभर में मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… देश भर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…