केंद्र सरकार का युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027' का आयोजन कर रहा है। इसका मकसद युवाओं के नए विचारों को नीति बनाने में शामिल करना है। इस प्रतियोगिता में चुने गए युवाओं को प्रधानमंत्री के सामने विकसित भारत को लेकर अपने विचार रखने का मौका मिलेगा। मेरा युवा भारत केंद्र के जिला युवा अधिकारी जनक राज मीना और सहायक निदेशक (सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी) राजकुमार मीना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की जानकारी दी। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि 'विकसित भारत चैलेंज ट्रैक' का पहला चरण 17 अगस्त हो चुका है, जो 30 सितंबर तक 'माय भारत पोर्टल' पर 'विकसित भारत क्विज' के रूप में होगा। इसमें 15 से 29 साल के युवा ऑनलाइन हिस्सा ले सकते हैं। क्विज में अधिकतम चार लाख प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। इनमें से टॉप 10 प्रतिशत युवा अगले चरण की 'विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता' के लिए चुने जाएंगे। इन चुने हुए युवाओं को विकसित भारत के 10 तय विषयों में से किसी एक पर 500 शब्दों का निबंध लिखना होगा। जिला स्तर पर टॉप 50 निबंधों को पीपीटी राउंड के लिए चुना जाएगा। इनमें से हर जिले के टॉप दो प्रतिभागी राज्य स्तरीय VBYLD प्रतियोगिता में जाएंगे। इसके बाद राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। क्षेत्रीय स्तर पर चुने गए प्रतिभागी विशेषज्ञों, सचिवों और केंद्रीय मंत्रियों के सामने अपने विचार रखेंगे। क्षेत्रीय फाइनलिस्ट को प्रधानमंत्री के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमटीएस दिनेश शर्मा और मीडियाकर्मी मौजूद थे। प्रतियोगिताओं का पूरा कार्यक्रम