धौलपुर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) की पहल पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विष्णोदा में नशा मुक्ति अभियान शुरू हुआ। प्रिंसिपल बाबूलाल मीणा, उपप्रधानाचार्य रूपवती रावत, स्टाफ, अभिभावकों और विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसका मकसद छात्रों को नशे के बुरे असर से जागरूक कर दूर रहने का संकल्प दिलाना था। लोगों को भी जागरूक करने की अपील महासंघ के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि नशा शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के साथ परिवार व समाज को भी प्रभावित करता है, इसलिए उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। शिक्षण संस्थान छात्रों में जागरूकता लाकर नशा मुक्त समाज बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे के खिलाफ माहौल बनाना है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राकेश शर्मा, अनुराग शर्मा, रेखा शर्मा, हेमती, राजेश कुमार, रामकुमार, बृजपाल और किशन जी समेत ग्रामीण और विद्यार्थी मौजूद रहे।