भरतपुर नगर पालिका के 65 वार्डों के नतीजों में निर्दलीयों का दबदबा रहा। निर्दलीय प्रत्याशियों ने 36 वार्ड जीते, जबकि भाजपा को 20 और कांग्रेस को 7 वार्ड मिले। बसपा और रालोपा ने 1-1 वार्ड में जीत दर्ज की। सबसे बड़ी जीत वार्ड 53 में निर्दलीय जयश्री की रही, जिन्होंने 1959 वोट लेकर 1473 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं सबसे कम अंतर की जीत वार्ड 21 में रालोपा के गोपाल की रही, जिन्होंने भाजपा की हेमलता गुर्जर को सिर्फ 22 वोट से हराया। सबसे कम अंतर वाली जीत: वार्ड 21 में RLP के गोपाल ने 811 वोट लेकर भाजपा की हेमलता गुर्जर को सिर्फ 22 वोट से हराया। वार्ड 49 में कांग्रेस के योगेश कुमार की जीत का अंतर 25 वोट और वार्ड 15 में निर्दलीय बर्फी की जीत का अंतर 24 वोट रहा। --- चुनाव की ये खबरें भी पढ़ें … भरतपुर में निर्दलीयों का दबदबा,36 सीटों के साथ सबसे आगे:65 वार्डों में से भाजपा 20 सीटों पर सिमटी; कांग्रेस 7 वार्डों के साथ तीसरे नंबर पर रही भरतपुर में मेयर की कुर्सी के दावेदार ही चुनाव हारे:भाजपा बना सकती है बोर्ड, अब निर्दलीय खेमे से महापौर के दावेदार रेस में भरतपुर के रूपवास में सबसे ज्यादा 88.66% मतदान:युवक बोला-बूथ पर पहुंचने से पहले ही डल गया वोट; आरोप-पीछे के गेट से घुसे फर्जी वोटर