भाजपा ने पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने रेजीनगर से शाश्वर सरकार और नंदीग्राम से हसीरानी रथ को टिकट दिया है। हसीरानी रथ CM शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की मां हैं। चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी। ऐसे में हसीरानी रथ को टिकट देना नंदीग्राम उपचुनाव में अहम राजनीतिक फैसला माना जा रहा है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…