कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। कुशवाह मंदिर से पूजा कर लौट रही एक महिला की आंखों में मिर्च डालकर बदमाश गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। घटना के समय महिला के गोद में बच्चा था। महिला ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन भाग गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बदमाश को पकड़ने के प्रयास में जुटी है। पुलिस के अनुसार कुशवाह मोहल्ला निवासी सरोज कुशवाह शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मंदिर से लौट रही थी। तभी एक बदमाश ने उसकी आंखों में मिर्च डालकर गले का मंगलसूत्र लूट लिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। वारदात के समय महिला की गोद में बच्चा भी था। घटना के बाद महिला ने बदमाश का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पीड़ित महिला की ओर से छीपाबड़ौद थाने में शिकायत भी दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।