राजसमंद| रेगर युवाशक्ति राजस्थान के तत्वावधान में रामकुंडा महादेव, ओगणा में चतुर्थ वन भ्रमण के दौरान संगोष्ठी हुई। इसमें मेवाड़ क्षेत्र के करीब 200 युवाओं ने भाग लिया। प्रदेशाध्यक्ष मांगीलाल सक्रवाल ने मेवाड़ रेगर सुधार समिति मातृकुंडिया के आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए राजसमंद जिले से योग्य उम्मीदवार तय करने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा की। चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और लोकतांत्रिक रखने पर जोर दिया गया। खेल प्रभारी मदनलाल मौर्य ने द्वितीय खेलकूद प्रतियोगिता की जानकारी दी। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में वॉलीबॉल और क्रिकेट होंगे, जिसका आयोजन जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित है। संरक्षक भेरूलाल गगोरिया ने 2026 के पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों में समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर विचार रखे।