रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब शुद्ध और ठंडा पानी आसानी से मिल सकेगा। स्टेशन पर दो आरओ वाटर मशीनें लगाई गई हैं। मशीन पर लगे बोर्ड के अनुसार यहां 5 रुपए प्रति लीटर की दर से आरओ का ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा। ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन पर यह सुविधा काफी उपयोगी रहेगी। रेलवे स्टेशन प्रबंधक बिहारी लाल मीना ने बताया कि यात्रियों को महंगी बोतलबंद पानी की बजाय कम कीमत में ठंडा आरओ पानी मिल सकेगा। मशीन पर 500 एमएल से लेकर 5 लीटर तक पानी की दरें भी प्रदर्शित की गई हैं। रेलवे स्टेशन पर दो मशीनें आने से यात्रियों को पानी लेने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक मशीन प्लेटफार्म नंबर एक और दूसरी मशीन प्लेटफार्म नंबर 2 पर रखवाई गई हैं।