शारदीय नवरात्रि की दुर्गाष्टमी पर सोमवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में आस्था का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। अल सुबह से ही माता के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं मंदिर पहुंचना शुरू हो गए थे। मां के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। खास बात यह रही कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु रात 12 बजे से ही नंगे पैर और पैदल चलकर मंदिर पहुंचे, जो मां के प्रति उनकी गहरी अगाध आस्था को बयां कर रहा था। ​अलसुबह 4 बजे खुले मंदिर के कपाट ​श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट निर्धारित समय से सुचारू रूप से संचालित किए गए। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष धुलजी पांचाल ने बताया कि महाष्टमी के पावन पर्व पर सोमवार सुबह ठीक 4 बजे मंदिर के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए। इसके बाद सुबह 5 बजे माता की भव्य मंगला आरती संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर आशीर्वाद लिया। ​दिनभर होंगे धार्मिक अनुष्ठान ​मंदिर व्यवस्थापक मंडल और पंचाल समाज चौदह चोखरा की ओर से पर्व को लेकर चाक-चौबंद तैयारियां की गई हैं। ट्रस्ट द्वारा दिनभर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ​संपूर्ण व्यवस्थाएं मंडल के अध्यक्ष धुलजी पांचाल और महामंत्री नटवरलाल पांचाल के मार्गदशन में और पंचाल समाज के सहयोग से सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर सहित आसपास पुलिस प्रशासन की और से भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। देखिए तस्वीरों में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर का नजारा…