अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, की मुख्य सीकर इकाई, महिला जिला इकाई व युवा जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 27 सितंबर को रानी सती गार्डन में होने वाले पारिवारिक कार्यक्रम ‘अग्र संगम 2026’ के टिकट का विमोचन किया गया। जिला चेयरमैन अमित चिरानिया ने बताया कि अग्र संगम का उद्देश्य समाज के परिवारों को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन की विशेष व्यवस्थाएं रहेंगी। महिला जिला अध्यक्ष मेघा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां, खेल व पारिवारिक मनोरंजन की व्यवस्था की गई है।जिला महामंत्री मणि शंकर खेतान ने बताया कि कार्यक्रम में सेलिब्रिटी डीजे डीजे क्यूंक्स व एंकर सचिन विशेष आकर्षण रहेंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति, लाइव डीजे, बच्चों के खेल, फैमिली फन जोन एवं स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था रहेगी।