जिले की आठ पंचायत समितियों के 160 वार्डों का आरक्षण सामाजिक वर्ग और महिला आरक्षण के साथ जोड़कर देखें तो चुनावी तस्वीर कई रंग दिखाती है। जिले में एससी को 33 और एसटी को 31 सीटें मिली हैं, यानी दोनों के बीच सिर्फ दो सीटों का अंतर है। लेकिन पंचायत समिति स्तर पर समीकरण पूरी तरह बदल जाता है। सवाई माधोपुर में एसटी की 7 सीटें हैं तो खंडार में एससी की 7, बामनवास और बौंली में एससी-एसटी बराबर हैं। गंगापुर सिटी में ओबीसी की 3 सीटें सबसे ज्यादा हैं। कुल 76 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिनमें सामान्य वर्ग की 44 सीटें हैं। पंचायत समिति सदस्यों के 160 वार्डों में 84 सामान्य, 33 एससी, 31एसटी और 12 ओबीसी सीटें हैं। वहीं 76 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें सामान्य वर्ग की 44, एससी 15, एसटी 14 और ओबीसी की 3 सीटें हैं। यानी हर दो वार्ड में एक महिला के लिए आरक्षित है। खास यह है कि एसटी-एससी का मुकाबला 2 सीटों का ही है। यहां एससी 33 व एसटी 31 हैं, यानी दोनों के बीच सिर्फ 2 सीटों का अंतर है। सवाई माधोपुर में एसटी और खंडार में एससी आगे है। वहीं, बामनवास-बौंली में दोनों बराबर हैं। महिला आरक्षण का पूरा गणित यह है कि कुल 160 में 76 महिला सीटें और 84 ओपन सीटें हैं। सामान्य वर्ग की 84 सीटों में 44 महिलाओं के लिए हैं। यानी सामान्य वर्ग में महिला आरक्षित सीटें ओपन सीटों से 4 ज्यादा हैं। वहीं ओबीसी में तस्वीर बिल्कुल उलटी है, यहां 12 ओबीसी सीटों में सिर्फ 3 महिला और 9 ओपन है। ओबीसी की 12 सीटें हैं, लेकिन 3 समितियों में 7 ही हैं। यानी सभी आठ पंचायत समितियों में महिला आरक्षण लगभग 46.7% से 47.8% के बीच है। किसी भी समिति में 50% से अधिक नहीं है। पंचायत समिति स्तर पर एसटी-एससी सीटों में अंतर: सवाई माधोपुर: एसटी 7, SC 3, खंडार: एससी 7, एसटी 2, चौथ का बरवाड़ा: एसटी 5, एससी 4, बामनवास: एससी 5, एसटी 5, बौंली: एससी 4, एसटी 4, गंगापुर सिटी: एससी 4, एसटी 2, मलारना डूंगर: एसटी 4, एससी 2, वजीरपुर: एससी 4, एसटी 2 ओबीसी सीटों का वितरण: गंगापुर सिटी 3, खंडार 2, मलारना डूंगर 2,बामनवास 1,बौंली 1,चौथ का बरवाड़ा 1,सवाई माधोपुर 1,वजीरपुर 1 है। यानी गंगापुर, खंडार और मलारना डूंगर में ओबीसी की 7 सीटें हैं, इनमें महिला ओबीसी सीट सिर्फ तीन हैं। जिले में कुल 160 वार्ड, (76 महिला आरक्षित व 84 ओपन) 84 सामान्य,33 एससी, 31 एसटी,12 ओबीसी, 44 सामान्य महिला, 15 एससी महिला,14 एसटी महिला, 3 ओबीसी महिला।