किशनगंज| कस्बे से निकल रहे एनएच-27 पर संबलपुर गांव के पास बुधवार अलसुबह बांस की बल्लियों से भरा ट्रक पलट गया। हादसा मवेशी को बचाने के दौरान हुआ। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक बांस की बल्लियां लेकर गुवाहाटी से कोटा जा रहा था। संबलपुर गांव के नजदीक बुधवार अलसुबह 4 बजे अचानक मवेशी सामने आ गया। चालक ने बचाने की कोशिश की। ट्रक अनियंत्रित हुआ और हाईवे के किनारे नीचे की ओर पलट गया। ट्रक में मौजूद चालक फारूक और खलासी वारिस बाल-बाल बच गए। दोपहर में ट्रक में रखी बल्लियां उतरवाई गईं। टोल प्लाजा की दो क्रेनों से ट्रक को सीधा कराया गया। इस दौरान हाईवे की एक लाइन बंद रही।