दिल्ली में NSUI की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला से मारपीट-अभद्रता मामले में कांग्रेस नेता जयपुर में जीरो नंबर FIR की मांग पर अड़े हैं। दिल्ली पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल चंचल यादव के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने से नाराज कांग्रेस नेता सोमवार रातभर कमिश्नरेट में धरने पर बैठे रहे। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित अन्य नेता वहीं पर गद्दे बिछाकर सोए। सभी नेताओं ने मंगलवार सुबह कमिश्नरेट में चाय पी। कमिश्नरेट के बाहर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के अन्य नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन-नारेबाजी कर रहे हैं। बैरिकेडिंग से दूर करने के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हो गई। दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने डोटासरा को फोन करके मामले में जयपुर में FIR दर्ज करवाने को कहा था। … पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…