नुहंद पंचायत की ढाणी निर्वाण में 14.55 लाख रुपए की लागत से लगने वाले ट्यूबवैल का शिलान्यास पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने वीसी के जरिए किया। सज्जन जोशी ने पूजा कर निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। महिला भजन मंडली ने भजन प्रस्तुत किए। निर्माण कार्य ठेकेदार मुकेश की देखरेख में शुरू हुआ। भाजपा जिला मंत्री संदीप काजला ने बताया कि ढाणी के करीब 70 से 80 परिवार पिछले 10 वर्षों से टैंकरों के जरिए मंगवाए गए पानी पर निर्भर थे। बस्तीवासियों की समस्या से राठौड़ को अवगत करवाने के बाद सरकार से ट्यूबवैल स्वीकृत हुआ। इस मौके पर कप्तान हनुमान सिंह निर्वाण, सुमेर सिंह, प्रवीण, मदनलाल, संग्राम सिंह, गिरवर सिंह, सत्यवीर खान, बुधराम मेघवाल, विमला देवी, प्रेम कंवर, हेम कंवर, पिंकी कंवर, सुनीता कंवर आदि मौजूद रहे।