पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान के दुर्गा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 4 पुरुष, 13 महिलाएं और एक 7 साल का एक बच्चा शामिल है। कोलकाता मेडिकल कॉलेज के सूत्रों ने 20 मौतों का दावा किया है। हादसे में 45 से ज्यादा लोग घायल हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब 7:40 बजे बारिश शुरू हो गई थी। बारिश से बचने के लिए कई लोग पंडाल के अंदर रुके थे। इसी दौरान नए दर्शकों के अंदर जाने की कोशिश के बीच धक्का-मुक्की हुई। हादसे के बाद पंडाल की लाइटें बंद कर दी गईं और एंट्री रोक दी गई है। बंगाल सरकार ने एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 शुरू किया है। घटना के बाद कई दुर्गा पूजा पंडाल बंद कर दिए गए हैं।