भास्कर न्यूज | झालावाड़ विकसित भारत-जन सेवा अभियान 2026 के तहत जिले में आयोजित सेवा शिविरों में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। 19 से 25 सितंबर तक पंचायत समिति मुख्यालय स्तर पर लगाए गए शिविरों में 567 लाभार्थियों की आधार सीडिंग, 379 की ई-केवाईसी और एनएफएसए पोर्टल के 446 लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं 623 लाभार्थियों की एलपीजी आईडी मैपिंग की गई। शिविरों में उचित मूल्य दुकानदारों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी गई और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाकर लंबित कार्य पूरे करवाए गए। इनमें एनएफएसए में नए पात्र परिवारों और सदस्यों की आधार सीडिंग, राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी, लंबित आवेदनों का निस्तारण और राशन कार्डधारी परिवारों की एलपीजी आईडी मैपिंग प्रमुख रहे। अधिक से अधिक पात्र परिवारों को जोड़ना लक्ष्य : अभियान का उद्देश्य पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके निकटतम स्तर पर उपलब्ध कराना तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण करना है। संबंधित विभागीय कर्मचारियों ने समन्वय से काम किया। अलग-अलग स्तर पर लगाए सेवा शिविर अभियान के तहत 26 से 28 सितंबर तक गिरदावर सर्किल मुख्यालयों तथा 28 से 30 सितंबर तक ब्लॉक स्तर पर सेवा सेतु शिविर लगाए गए। इन शिविरों में भी उचित मूल्य दुकानदारों के जरिए पात्र लाभार्थियों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी उपलब्ध कराई गई और लंबित कार्यों का निस्तारण किया गया।