प्रतियोगिता पदक 2022- चूरू में जूनियर स्टेट लेवल 1 गोल्ड (3 किमी) 1 ब्रांज (1500 मीटर) 2022- क्रॉस कंट्री 1 गोल्ड (4 किमी) 2022- अंडर 23 1 गोल्ड (10 किमी) 1 सिल्वर (5 किमी) 2022- अंडर 23 1 गोल्ड (10 किमी) 1 गोल्ड (5 किमी) 2023- अजमेर 1 सिल्वर (10 किमी) 1 ब्रांज (5 किमी) 2023- बीकानेर 1 सिल्वर (6 किमी) 2023- अंडर 23 झूंझूनूं 1 गोल्ड (10 किमी) 1 गोल्ड (5 किमी) 2026- सीकर अंडर-23 1 गोल्ड (10 किमी) 1 सिल्वर (5 किमी) सुशीला मूल रूप से डीडवाना-कुचामन जिले के हीरावती गांव की है तथा नागौर शहर में ही निवासरत है। गांव में सेहलियों के साथ रहते हुए दौड़ के लिए मोटिवेट हुई और चूरू में 2022 में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। जहां गोल्ड जीती तथा 1500 मीटर दौड़ में ब्रांज जीता। इसके बाद लगातार प्रतियोगिताओं में जीत रही सुशीला का सपना अब इंटरनेशनल धावक बनने का है। नेशनल स्तर पर खेल चुकी है लेकिन अब तक पदक से दूर रह गई। भास्कर न्यूज । नागौर राजस्थान स्टेट अंडर-23 एथलेटिक्स पुरुष व महिला चैंपियनशिप में नागौर की सुशीला ने अपने कैरियर का 8वां गोल्ड जीता। 10 हजार मीटर की दौड़ में सुशीला प्रजापत प्रथम व 5 हजार मीटर की दौड़ में बुधवार को दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर जीता। इसी प्रकार 3000 मीटर स्टीपल चेज में श्रीमाधोपुर के जोरावर नगर निवासी 22 वर्षीय दीपेंद्र कुमावत ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, लॉन्ग जंप में नीतेश बुरड़क ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। हीरावती गांव की सुशीला प्रजापत अब तक 8 गोल्ड व 4 सिल्वर, 2 ब्रांज जीत चुकी है। छह माह पहले नागौर में बीएसएफ ज्वाइन किया था। सुशीला के खेलों की शुरूआत 2022 में हुई थी। उसके बाद से पिछले चार साल से लगातार दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती रही है। सबसे पहले 3 किमी दौड़ में 2022 में गोल्ड जीता था। रोज 15 किमी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है। सुशीला बताती है कि वो हमेशा 15 से 18 किमी दौड़ करती है तथा इंटरनेशनल धावक बनकर नागौर का नाम रोशन करेगी। अपनी योजना को लेकर सुशीला बताती है कि वे अब आगे की प्रतियोगिताओं को लेकर सजग है और अब तैयारियों को पूरा करने में जुटी है ताकि वहां बेहतर प्रदर्शन कर सके। नागौर. मैच जीतने के बाद पदक के साथ विजेता।