राजगढ़ पुलिस ने बढ़ती आपराधिक गतिविधियों व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक सप्ताह में 69 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने 38 गाटर लगे, 21 बिना नंबर व 10 काली फिल्म लगे वाहनों को सीज किया। एएसपी रिछपाल सिंह चारण और सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत पाटील के सुपरविजन में एसएचओ राजेश कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस व यातायात टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान वाहनों में अनधिकृत रूप से लगाई गई गाटर व काली फिल्म हटवाई गई।