डॉ. परिहार ने मार्ग में पशुपालकों से सीधा संवाद किया और उन्हें 'मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना' की जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों को अपने पशुओं का बीमा करवाने के लिए प्रेरित करते हुए मौके पर ही 50 भेड़, 4 गाय और 5 भैंसों सहित कुल 59 पशुओं का बीमा पंजीकरण करवाया। इससे सीताराम मेघवाल, निरमा, ज्योति व मुन्नी को तुरंत योजना का लाभ मिला। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मूलाराम जांगू, महेंद्र चौधरी, विनीत सिरोही और महिपाल उपस्थित रहे। भास्कर न्यूज । नागौर अजमेर क्षेत्र पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. नवीन परिहार ने गुरुवार को नागौर के जिला संयुक्त निदेशक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में लम्पी स्किन बीमारी से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि टीकाकरण कार्य में तेजी लाई जाए और पशुपालकों को जागरूक कर पशुओं को रोगमुक्त रखा जाए। डॉ. परिहार ने कार्यालय में पदस्थापित गणक से विभागीय सर्वे कार्य की प्रगति की जानकारी हासिल की और रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन किया। कार्यालय निरीक्षण के बाद अतिरिक्त निदेशक डॉ. नवीन परिहार ईनाणा गांव पहुंचे। वहां उन्होंने राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत बकरी पालन योजना के लाभार्थी प्रहलाद राम (पुत्र गोरधनराम) के फार्म का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थी से योजना के लाभ, बकरियों के स्वास्थ्य, रखरखाव और दाना-पानी की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।