भारतीय वायुसेना इस बार एयरफोर्स डे को ‘एयर पावर वीक’ के रूप में मनाएगी। जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर समारोह मल्टीनेशनल एक्सरसाइज ‘तरंगशक्ति’ के साथ होगा। इसकी शुरुआत 4 अक्टूबर को सेखों की वीरता और फिटनेस से होगी। 8 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय एयर-पावर के बीच एयरफोर्स डे, 9 को रणनीतिक चर्चा, 10 को विदेशी सैन्य नेतृत्व की मौजूदगी और 12 को ‘तंरगशक्ति’ का समापन होगा। इसमें पहले दिल्ली और फिर जोधपुर में आईएएफ की कॉम्बेट लेगेसी से लेकर फ्यूचर एयर वॉरफेयर पर आधारित कार्यक्रम होंगे। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यही है कि एयर फोर्स डे जोधपुर में दुनिया की कई प्रमुख वायुसेनाओं के साथ एक ही ऑपरेशनल एन्वायर्नमेंट में मनाया जाएगा। विदेशी एयर वॉरियर्स के साथ योग, सांस्कृतिक संवाद और एयरक्राफ्ट्स स्टेटिक डिस्प्ले और कल्चरल प्रोग्राम जैसी गतिविधियां इसका हिस्सा है। एयरफोर्स डे से पहले सेखों की वीरता का कनेक्शन, इससे पहले शुरुआत 4 अक्टूबर को ‘सेखों इंडियन एयरफोर्स मेराथॉन’ से होगी। यह मैराथन देश के विभिन्न शहरों में एक साथ आयोजित की जा रही है। मुख्य आयोजन दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर होगा। मैराथन फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की वीरता और विरासत को समर्पित है। सेखों भारतीय वायुसेना के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता हैं। 1971 की लड़ाई में श्रीनगर एयरफील्ड की रक्षा करते हुए सेखों ने जिस साहस से हवाई मुकाबला किया, उसी कॉम्बेट लेगेसी को 2026 के एयरफोर्स डे कैलेंडर में फिटनेस और युवा आउटरीच से जोड़ा जा रहा है। बता दें कि 2025 में पहली सेखों मैराथन में देशभर के 46 एयरफोर्स स्टेशंस से 45 हजार से अधिक प्रतिभागियों शामिल थे।