उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है। इसी भरोसे के साथ… पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… 3 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, चोरी भी बढ़ी उदयपुर के गोवर्धन विलास के सेक्टर 14 से हितेश जैन ने बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि करीब तीन महीने से उनकी गली में लगी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। अंधेरा होने से रहवासियों को पहले ही बहुत परेशानी हो रही है और अब चोर भी वारदात करने लगे हैं। निगम से अपील है कि इसे जल्द ठीक करवाएं। 2 महीने से रोड लाइट खराब, हादसे का बढ़ा डर सुकेर की इंदिरापुरी कॉलोनी से जयदीप स्वर्णकार ने भी दो महीने से मोहल्ले की रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि बेसहारा पशु अक्सर सड़क के बीच बैठे रहते हैं। रात के समय अंधेरे में नजर नहीं आते इससे दोपहिया वाहन चालकों को एक्सीडेंट होने का डर बना रहता है। निगम से अपील है कि रोड लाइट ठीक करवाएं। कॉलोनी से हॉस्पिटल तक मिट्‌टी से भरी नालियां हिरण मगरी के सेक्टर 5 से शिक्षा माथुर ने जाम नालियों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 5 से सनराइज हॉस्पिटल तक सड़क के दोनों किनारों पर बनीं नालियां मिट्‌टी और कचरा भर जाने की वजह से जाम पड़ी हैं। निकासी न होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और गलियों में भरता है। बारिश में जलभराव होने से पानी घरों के अंदर तक आ जाता है। निगम से अपील है कि इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं। नाले से नहीं जोड़ा,कॉलोनी के पानी का निकास कैसे हो? पार्श्वनाथ विहार, गुप्तेश्वर रोड, अम्बा फला, तीतरड़ी से रामुकमार शर्मा ने बंद नाले की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को स्टार सिटी कॉलोनी के निवासियों ने यूडीए को आवेदन देकर कॉलोनी के पास बने नाले को खाेलने की अपील की थी। लेकिन अभी तक इस पर कोई गौर नहीं किया गया है। नाला बंद होने से कॉलोनी से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। विभाग से अपील है कि इसपर भी ध्यान दें। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन हिरण मगरी, रूप नगर के सेक्टर–3 में खुली नालियों की समस्या पार्थ राज ने पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि मोहल्ले में नालियों की मरम्मत के बाद उन्हें खुला ही छोड़ दिया गया है। मरम्मत के लिए किए गए गड्‌ढे को भी नहीं भरा गया है। इससे रहवासी परेशान हैं और गड्‌ढे में किसी के भी गिरने का डर बना हुआ है। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम के कर्मचारियों ने समस्या का समाधान कर दिया है। अजय कल्याण बने 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर अजय कल्याण ने देवाली के रहने वाले के.सी. जैन की समस्या का समाधान करवाया है। जैन ने खुले सीवर और सफाई से जुड़ी पोस्ट की थी। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद अजय कल्याण ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करवाया। इससे कॉलोनी के लोगों को दुर्गंध और हादसा होने की आशंका से छुटकारा मिल गया है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश