अजमेर में होटल की पार्किंग की आड़ में जुआ-सट्टा खेलने वालों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने जॉइंट कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर करीब 1 लाख 45 हजार 390 रुपए नकद जब्त किए। आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल और 2 कैलकुलेटर भी मिले हैं। पुलिस को लाखों रुपए के जुआ-सट्टे के हिसाब-किताब का रिकॉर्ड भी मिला है। पुलिस के अनुसार, जिला स्पेशल टीम के प्रभारी शंकर सिंह रावत को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र में होटल जैन कोईन के पार्किंग की आड़ में जुआ-सट्टा चल रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद DST और कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान वहां जुआ खेलते 13 लोग मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से 1,45,390 रुपए की नकदी, 10 मोबाइल और 2 कैलकुलेटर जब्त किए। इसके साथ ही जुआ-सट्टे से संबंधित लाखों रुपए के हिसाब-किताब का रिकॉर्ड भी मिला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक जुआ अध्यादेश, 1949 के तहत मामला दर्ज किया है। यह 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार