अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार सड़क, बिजली, कचरा प्रबंधन और पानी जैसी मूलभूत जरूरतों से जुड़ी समस्याएं लोग पोस्ट कर रहे हैं। पोस्ट पर विभागीय अधिकारी भी एक्शन लेकर समाधान करवा रहे हैं। ‘भास्कर समाधान’ से अब लोग बेझिझक अपनी परेशानी सीधे जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा पा रहे हैं। इससे आमजन और विभागों के बीच आपसी समझ भी बढ़ी है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… सफाईकर्मी न कचरा हटाते न करते सफाई, सांप निकल रहे अजमेर के वार्ड 55, मदार, जेपी नगर, श्री श्याम कॉलोनी से समस्त कॉलोनी वासियों ने क्षेत्र में बढ़ी खरपतवार, कचरा और साफ–सफाई नियमित न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि मदार बस स्टॉप के पास हमारी कॉलोनी में न तो नियमित रूप से साफ–सफाई होती है न ही यहां से कचरा और खरपतवार ही हटाया गया है। नतीजा यहां जहरीले सांप, मच्छर और बेसहारा पशु हो गए हैं। इससे पूरी कॉलोनी के लोग परेशान हैं। जर्जर टूटे मेनहोल के ढक्कन को देखकर चले गए, बदला नहीं मखुपुरा रोड, जलकारी नगर, नगरा से प्रेम प्रकाश ने टूटे जर्जर सीवरेज चेम्बर के ढक्कन की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां सड़क पर बने इस सीवरेज चैम्बर का ढक्कन साइड से टूट गया है। सफाईकर्मियों ने इसे हटाकर चेक किया था तब से यह औ ढीला हो गया है। अब दोपहिया वाहन चालकों को इससे काफी परेशानी हो रही है। तारों में टहनियां उलझीं, समय से नहीं उठता कचरा आरकेपुरम, दयानंद कॉलोनी, वार्ड नंबर 3 से कैलाश चंद देपन ने पेड़ों की टहनियों के बिजली के तारों में उलझने की समस्या पोसट की है। उन्होंने लिखा है कि बीके कौल नगर, विनायक विहार, रीगल अपार्टमेंट के मकानं नंबर 19 के पास पार्क में लगे हुए खमभे के तारों में पेड़ों की शाखाएं छू रही हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि पार्क के पास न तो सफाई हो रही है न ही कचरा समय पर उठाया जाता है। रोड लाइट भी बंद रहती हैं। जर्जर गला पोल कभी भी गिर सकता है बिहारीगंज में गली नंबर 16 के पीछे से जर्जर गले पोल की समस्या हमें उषा दोहरे ने भेजी है। उन्होंने लिखा कि यह पोल पूरी तरह से जर्जर अवस्थ में है और जंग खाकर गल गया है। विभाग को लगातार सूचित करने के बावजूद कोई भी कर्मचारी–अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। यह खम्भा कभी भी गिर सकता है। इस पर लगी लाइट भी बंद पड़ी है। इससे अंधेरे के कारण लोगों को काफी असुविधा होती है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… समस्या पोस्ट होने पर सुधारी रोड लाइट अजमेर शहर के खानपुरा इलाके से शेर मोहम्मद ने खराब रोड लाइट की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की थी। उन्होंने लिखा था कि हमारे मोहल्ले में लगी यह रोड लाइट काफी समयसे बंद है। घनी आबादी क्षेत्र और अंधेरा होने के कारण लोगों को काफी असुविधा हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने लाइट्स को सुधरवाकर समाधान करवा दिया। इससे पूरे मोहल्ले में फिर से रोशनी हो गई। एसई लक्ष्मीनारायण शर्मा बने ‘स्टार ऑफिसर’ ‘भास्कर समाधान’ पर किशन लाल लाखोटिया ने कॉलोनी में रोड एवं स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि बी.के. कौल पोस्ट ऑफिस के सामने, दयानंद कॉलोनी में सी–75 वाली पूरी गली में दो महीनों से स्ट्रीट एवं सर्विस रोड की रोड लाइट्स खराब हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम के एसई लक्ष्मीनारायण शर्मा ने समस्या का समाधान करवाते हुए महीनों पुरानी समस्या दूर करवा दी। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 2.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 3. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 4.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 5. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 6.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 7.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 9.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं 10. शंकर नगर में चार दिन बाद जली रोड लाइट:स्ट्रीट लाइट, कचरा डिपो और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं