जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग में जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। यात्री कोलकाता जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। इसी दौरान नियमित सुरक्षा जांच में उसके बैग से जिंदा कारतूस बरामद हुआ। कारतूस मिलने के बाद एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई। इसके साथ ही एयरपोर्ट थाना पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया। कोलकाता जाने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा था यात्री दरअसल, यात्री पश्चिम बंगाल का निवासी बताया जा रहा है। वह कोलकाता जाने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा था। एयरपोर्ट पर प्रवेश और यात्रा से पहले की जा रही सुरक्षा जांच के दौरान उसके बैग में कारतूस मिला। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एजेंसियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यात्री से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कारतूस उसके बैग में कैसे आया और वह उसे अपने साथ क्यों लेकर जा रहा था। फिलहाल कारतूस मिलने के मामले में यात्री से पूछताछ और जांच जारी है। पुलिस की जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।