चित्तौड़गढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ सकती है। अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर दोहरीकरण काम के चलते इस रूट से गुजरने वाली कई जरूरी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से झड़वासा-बान्दनवाड़ा और सिंगावल स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग काम के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण चित्तौड़गढ़, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, इंदौर और दिल्ली सहित कई शहरों को जोड़ने वाली ट्रेनों पर असर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इस दौरान कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कुछ का मार्ग बदला जाएगा, कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन तक नहीं जाएंगी, जबकि कई ट्रेनें देरी से रवाना होंगी। दोहरीकरण काम के कारण इन ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद रेलवे के अनुसार कई जरूरी ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है। इनमें उदयपुर-जयपुर, उदयपुर-जोधपुर, उदयपुर-दिल्ली और अजमेर से जुड़ी ट्रेनें शामिल हैं। तीन ट्रेनों का बदलेगा रास्ता दोहरीकरण काम के चलते कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। कुछ ट्रेनें पूरी दूरी तक नहीं जाएंगी रेलवे ने कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने का भी फैसला लिया है। कई ट्रेनें देरी से चलेंगी दोहरीकरण काम के कारण कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। झड़वासा और बांदनवाड़ा स्टेशन पर नहीं मिलेगा ठहराव काम के दौरान कुछ ट्रेनों का ठहराव भी अस्थायी रूप से हटाया गया है। दोहरीकरण काम पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों के संचालन में सुधार की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल यात्रियों को बदले हुए शेड्यूल के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी।