अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सफाई, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। वहीं, नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई इलाकों के लोग अब भी अपनी समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... डॉ. अमित यादव बने आज के 'स्टार ऑफिसर' जेएलएन हॉस्पिटल से राकेश ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि शाम के समय मेडिकल स्टूडेंट ही मरीज को देखता है। इस व्यवस्था को लेकर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या 'भास्कर समाधान' पर सामने आने के बाद जेएलएन हॉस्पिटल के उप अधीक्षक डॉ. अमित यादव ने मामले का संज्ञान लिया और समस्या का समाधान करवाया। इससे मरीजों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने पर जेएलएन हॉस्पिटल के उप अधीक्षक डॉ. अमित यादव को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। बिहारी गंज रोड पर 8-10 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू बिहारी गंज रोड, शिव मंदिर चौक से शैलजा मिश्रा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट पिछले 8-10 दिनों से बंद है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान करवा दिया गया। लाइट चालू होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... लक्ष्मी मोहल्ले में नियमित सफाई नहीं, लोगों को परेशानी लक्ष्मी मोहल्ला से सुरेंद्र ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में नियमित सफाई नहीं करवाई जा रही है। सफाई व्यवस्था नियमित नहीं होने के कारण क्षेत्र में गंदगी जमा हो रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से कॉलोनी में नियमित सफाई करवाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में गंदगी की समस्या दूर हो सके। फॉय सागर चौराहे पर सड़क और नालियों का निर्माण नहीं फॉय सागर चौराहा से शंकर गुर्जर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क नहीं बनी हुई है। इसके साथ ही नालियों का निर्माण भी नहीं हुआ है। सड़क और नाली की सुविधा नहीं होने से स्थानीय लोगों को आने-जाने और पानी की निकासी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क और नालियों का निर्माण करवाने की मांग की है। श्री नगर रोड पर कई दिनों से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में आवागमन श्री नगर रोड से नरेश भाटिया ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद है। लाइट बंद रहने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने संबंधित विभाग से बंद स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। वैशाली नगर में एक महीने से बंद लाइट, लोगों को परेशानी वैशाली नगर से देवदास ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले एक महीने से लाइट नहीं जल रही है। लंबे समय से लाइट बंद होने के कारण रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से लाइट को जल्द ठीक करवाकर रोशनी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, सफाई, रोड लाइट जैसी समस्याओं पर कार्य जारी 2.अजय नगर में पेयजल की समस्या से मिली राहत:सफाई, सड़क, बिजली के खंभे और झाड़ियों से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 3. तीन महीने से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:नालियों की सफाई, सीवर और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं सामने आई 4.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 5.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 6. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 7.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 8. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 9.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 10.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें