अजमेर में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से मकान का फर्जी पट्‌टा बनाकर सवा 9 लाख का लोन उठाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कंपनी के कर्मचारी ने आरोपी युवक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी शम्भूसिंह ने बताया कि प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी नितेन्द्रसिंह ने रिपोर्ट दी थी, जिसके अनुसार सावंतसर-किशनगढ़ निवासी रामस्वरूप (28) पुत्र मंगलचंद जाट ने अपने मकान का फर्जी पट्‌टा तैयार कर सवा 9 लाख का लोन ले लिया। जब इस पट्‌टे के बारे में किशनगढ़ नगर परिषद से पता किया तो पाया कि मकान का पट्‌टा फर्जी है। इस पर पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया और आरोपी रामस्वरूप को गिरफ्तार किया है। ……… पढें ये खबर भी…. रेलवे भर्ती बोर्ड-30 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति:एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट सीबीटी की आंसर-की जारी; प्रति प्रश्न 50 रुपए फीस रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (पूर्व-स्नातक) के विभिन्न पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी 30 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। (पूरी खबर पढें)