अजमेर में आईएएस अफसर के साथ कार डिलीवरी के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित आईएएस टीकमचंद बोहरा वर्तमान में राजस्व मंडल में सदस्य पद पर पोस्टेड हैं। आफिसर्स केंपस (मेन) सिरसी रोड जयपुर निवासी पीड़ित बोहरा ने विक्रम ओझा पुत्र चैनसुख ओझा, सुनील प्रजापत और जोधपुर निवासी आशीष बाहेती के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसआई हरिनारायण ने बताया-टोयोटा कंपनी की हाईब्रिड कार देने के नाम जोधपुर निवासी युवक ने 3 लाख रुपए की टोकन राशि ली। लेकिन राशि देने के बाद युवक ने कार उपलब्ध नहीं कराई। काफी समय बीतने के बाद भी कार नहीं मिलने पर परिवादी को कथित धोखाधड़ी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआई रामेश्वरी देवी को सौंपी गई है। ……. ये खबर भी पढ़िए… अजमेर- बुजुर्ग महिला की चेन तोड़ने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:आरोपियों से सोने की चेन बरामद, चार एंड्रॉयड मोबाइल भी मिले अजमेर के अजयनगर में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो नकाबपोश बदमाशों को रामगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने चेन, चोरी की दो बाइक और अलग-अलग क्षेत्र से चुराए गए चार एंड्रॉयड मोबाइल की फोन भी बरामद किए। पूरी खबर पढें