राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में विजयादशमी उत्सव के दौरान शस्त्र पूजन किया। थोड़ी देर में वे स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पत्रकार और संपादक संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं। इजराइल के कॉन्सुल जनरल यानिव रेवाच को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। RSS हर साल विजयादशमी पर अपना स्थापना दिवस मनाता है। 1925 में इसी दिन संघ की स्थापना हुई थी।