अजमेर जिला स्पेशल टीम और आदर्श नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी पकड़ी। पुलिस ने ब्यावर से अहमदाबाद ले जाई जा रही शराब जब्त कर 4 तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी कार-वैन से आए और बस की डिक्की में शराब भर रहे थे। पुलिस ने शराब और तीनों वाहनों को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने सूरज शर्मा (26) निवासी पहाड़गंज रामगंज अजमेर, अजय भाट (24) निवासी सनातन धर्म सभा कॉलोनी ब्यावर, राहुल कुमार (26) निवासी नुन्दरी ब्यावर, योगेन्द्र पण्डित (24) निवासी अम्बेडकर कॉलोनी ब्यावर सिटी को गिरफ्तार किया। गाड़ी से बस की डिक्की में शराब के कार्टून भरते मिले आरोपी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ईको वैन और स्विफ्ट में सवार 3 लोग ब्यावर से शराब लेकर अजमेर आए हैं। परबतपुरा स्थित विशन रेस्टोरेंट एंड पार्किंग में खड़ी बस की डिक्की में बने गुप्त बॉक्स में शराब भर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो 4 व्यक्ति बस की डिक्की में शराब के कार्टून भरते हुए मिले। पुलिस ने मौके से कुल 1169 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त 3 वाहन बस, ईको वैन और स्विफ्ट कार जब्त की गई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ब्यावर से सस्ती शराब खरीदकर ट्रेवल्स बस के जरिए गुजरात में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य लिंक खंगाल रही है। …….. पढे़ं ये खबर भी… अजमेर में IAS अफसर के साथ 3 लाख की ठगी:कार डिलीवरी के नाम पर टोकन मनी लेकर युवक गायब, तीन के खिलाफ मामला दर्ज अजमेर में आईएएस अफसर के साथ कार डिलीवरी के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित आईएएस टीकमचंद बोहरा वर्तमान में राजस्व मंडल में सदस्य पद पर पोस्टेड हैं। पूरी खबर पढें