अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर पार्षद पद के लिए नामांकन गुरुवार से दाखिल करने शुरू हो गए। अजमेर कलेक्ट्रेट में चार अलग-अलग जगहों पर नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। इसके लिए सभी जगह फार्म बांटना शुरू किया गया। पहले दिन गुरुवार को 602 फार्म बांटे गए। वहीं अब तक एक प्रत्याशी ने निर्दलीय के रूप में फार्म जमा कराया। वार्ड नंबर 57 से निर्दलीय के रूप में प्रियंका गहलोत ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट 31 अगस्त है। नगर निगम चुनाव-2026 के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को नामांकन पत्र के साथ कई जरूरी महत्वपूर्ण दस्तावेज देने होंगे। भाजपा और कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवारों की सूची का इंतजार है। नामांकन यहां दाखिल होंगे-वार्ड संख्या व कार्यालय का नाम जानिए-कितना डिपोजिट अमाउंट व क्या रखना होगा ध्यान जिला प्रशासन की ओर से जारी चेकलिस्ट के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए डिपोजिट अमाउंट 6000 रुपए तथा एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला प्रत्याशियों के लिए 3000 रुपए निर्धारित है। प्रत्येक पृष्ठ पर प्रत्याशी के हस्ताक्षर होने चाहिए तथा नामांकन-पत्र का कोई भी कॉलम खाली नहीं छोड़ा जा सकेगा। प्रत्येक कॉलम भरा हुआ होना चाहिए। यदि किसी कॉलम से संबंधित जानकारी प्रत्याशी पर लागू नहीं होती या उपलब्ध नहीं है तो वहां शून्य अथवा लागू नहीं होता लिखना होगा। आपराधिक मामलों की जानकारी से संबंधित घोषणा-पत्र और सांख्यिकी सूचना प्रपत्र के सभी कॉलम भी पूरी तरह भरने होंगे। आरक्षित वार्ड से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को राज्य सरकार के सक्षम अधिकारी की ओर से जारी संबंधित जाति प्रमाण-पत्र की अधिप्रमाणित प्रति नामांकन के साथ लगानी होगी। शौचालय संबंधी घोषणा की मूल प्रति भी देनी होगी। प्रत्याशी को जन्मतिथि अथवा आयु का दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। साथ ही दोषसिद्धि एवं विचाराधीन आपराधिक मुकदमों से संबंधित घोषणा-पत्र देना होगा। नामांकन के समय प्रत्याशी को चार नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करने होंगे। जानिए-चुनाव का पूरा कार्यक्रम पार्षद के लिए दो चरण में कब-कहां वोटिंग