अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में ढाई लाख की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने एक कार्ड का लिंक भेजकर ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के एएसआई जयलाल ने बताया- ज्ञान विहार कॉलोनी निवासी सत्यनारायण बंसल पुत्र ओंकारमल बंसल को एक कार्ड का लिंक भेजा गया और जब लिंक पर क्लिक किया तो उनके खाते से 2 लाख 59 हजार रुपए विड्रॉल कर लिए। जीरो नंबर की एफआईआर पर मामला दर्ज जिसकी शिकायत साइबर कंट्रोल रूम पर दर्ज कराई। वहां से प्राप्त जीरो नम्बरी एफआईआर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थाना प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा को सौंपी गई है। ……… पढें ये खबर भी… फर्जी-पट्‌टे से 9 लाख का लोन लेने वाला आरोपी गिरफ्तार:प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट अजमेर में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से मकान का फर्जी पट्‌टा बनाकर सवा 9 लाख का लोन उठाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कंपनी के कर्मचारी ने आरोपी युवक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। पूरी खबर पढें