अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ पर जनता लगातार अपनी समस्याएं शेयर कर रही है। समाधान होने से उनका भरोसा भी बना हुआ है। सीधे अधिकारियों तक परेशानी पहुंचने से लोगों को समाधान की उम्मीद भी जगी है। सड़क, बिजली, पानी ही नहीं परिवहन, स्वास्थ्य और जिम्मेदारों की लापरवाही पर भी पब्लिक पोस्ट कर सवाल पूछ रही है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… समस्या पोस्ट हुई तो फिर से रोशन हुई रोड लाइट कैप्टन दुर्गा प्रसाद चौधरी मार्ग, माली मोहल्ला से कपिल शर्मा ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट कर समाधान मांगा था। उन्होंने बताया था कि वार्ड 67 के अनासागर लिंक रोड पर शिवाजी पार्क के पास लगे ट्रांसफॉर्मर के ऊपर लगी रोड लाइट कई दिनों से खराब है। इस वजह से आसपास काफी अंधेरा रहता है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समाधान करवा दिया। अब रास्ते पर पर्याप्त रोशनी हो गई है। लो प्रेशर की समस्या दूर करवा एईएन सत्यवीर बने 'स्टार ऑफिसर' ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद जलदाय विभाग के एईएन सत्यवीर सुरेला ने अंगिरा नगर में लो प्रेशर की समस्या का समाधान करवाया है। समस्या भेजने वाले अंगिरा नगर के राहुल ने पोस्ट कर बताया था कि उनके एरिया में सप्लाई के समय पानी बहुत कम प्रेशर से आ रहा है। शिकायत पर विभाग के कर्मचारी भी आए थे लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। इसके बाद एईएन ने मौके पर टीम को भेजकर लाइन चेक करवाई और फॉल्ट ठीक कर लो प्रेशर की कमी दूर करवाई। अच्छे प्रेशर से पानी आने पर मोहल्ले के लोग भी काफी खुश हैं। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… मोहल्ले में खम्भा तो है, लेकिन लाइट नहीं अजमेर दरगाह बायपास रोड, नवल नगर, लोंगिया मोहल्ला से मोहम्मद साबिर कुरैशी ने पोल पर एलईडी लाइट न होने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे मोहल्ले में लगे सरकारी खम्भे पर काफी दिनों से एलईडी लाइट (स्ट्रीट लाइट) नहीं लगी है। इससे पूरे मोहल्ले में अंधेरा रहता है। सघन आबादी क्षेत्र होने के कारण यहां रहने वाले लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है। सप्लाई तब, जलदाय विभाग की मर्जी हो जब वरुण सागर रोड, शिव विहार कॉलोनी,रावत नगर से जयप्रकाश ने पानी की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि हमारी कॉलोनी में पानी की सप्लाई का कोई तय समय नहीं है। जलदाय विभाग अपनी मर्जी से कभी दोपहर 2 बजे, कभी शाम 4 बजे तो कभी रात 8 बजे भी सप्लाई शुरू कर देता है। पूर्व सूचना न होने के कारण लोगों को जरूरत भर का पर्याप्त पानी भी नहीं मिल पाता है। 10 दिनों से रोड लाइट बंद, पूरे मोहल्ले में अंधेरा ओमप्रकाश गुर्जर ने चंद्रवरदाई नगर के टेम्पो स्टैंड की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि यहां कि हरिओम कॉलोनी की गली नंबर 3 में लगी रोड लाइट बीते 10 दिनों से खराब है। इससे पूरे इलाके में काफी अंधेरा रहता है। वाहन चालकों और पैदल आने–जाने वाले लोगों को इस वजह से काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। आबादी के बीच लगाया कारखाना, लोग विरोध में काज़ीपुरा के बोरज से लोकेश जोशी ने आवासीय कॉलोनी के बीच व्यवसायिक कारखाना लगाने पर पोस्ट कर प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया है। उन्होंने बताया कि वार्ड 6 के का़जीपुरा इलाके में आवासीय कॉलोनी के बीच एक व्यवसायी ने कारखाना लगाया है। इससे लोगों को न केवल परेशानी हो रही है बल्कि किसी भी प्रकार के इंडस्ट्रियल हादसे की आशंका से लोग डरे भी हुए हैं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 2.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 3. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 4.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 5. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 6.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 7.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 9.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं 10. शंकर नगर में चार दिन बाद जली रोड लाइट:स्ट्रीट लाइट, कचरा डिपो और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं