सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की संपत्ति की जांच CBI और ED से कराने के इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला रद्द कर दिया। कोर्ट ने मामला वापस हाईकोर्ट भेजते हुए कहा कि पहले राहुल गांधी का पक्ष सुना जाए, फिर नए सिरे से फैसला किया जाए। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने बुधवार को यह आदेश दिया। राहुल गांधी की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल पेश हुए। दरअसल, कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने 25 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका लगाई थी। इसमें राहुल गांधी और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति की जांच CBI और ED से कराने की मांग की गई थी। आरोप लगाया गया था कि राहुल के पास उनकी आय से ज्यादा संपत्ति है। राहुल ने कहा- याचिकाकर्ता को केस लगाने का अधिकार नहीं राहुल गांधी ने हाईकोर्ट के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उनका कहना था कि याचिकाकर्ता को इस मामले में याचिका लगाने का अधिकार नहीं है। उसने अपनी पहचान और योग्यता भी साफ नहीं की है। राहुल गांधी ने यह सवाल भी उठाया था कि गोपनीय प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी अखबारों में कैसे प्रकाशित हुई। सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी हाईकोर्ट के आदेश पर उठाए थे सवाल 17 अगस्त को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हाईकोर्ट ने राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना उनके खिलाफ आदेश जारी किए। कोर्ट ने सवाल उठाया था कि राहुल को अपना पक्ष रखने का मौका क्यों नहीं दिया गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की आगे की सुनवाई पर रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट ने CBI-ED से शिकायत की जांच करने को कहा 12 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में मामले की सुनवाई हुई थी। इस दौरान CBI और ED ने कोर्ट को बताया था कि उन्हें शिकायत मिल गई है। इस पर कोर्ट ने एजेंसियों से कहा कि अगर जांच में नए सबूत मिलते हैं तो कानून के मुताबिक आगे भी कार्रवाई करे। कोर्ट ने CBI, ED और केंद्र सरकार के संबंधित विभागों से 8 हफ्ते में जवाब मांगा था। साथ ही शिकायत पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी भी देने को कहा था। CBI याचिकाकर्ता से 13 घंटे कर चुकी पूछताछ CBI ने इस मामले में याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर से 12 और 13 अगस्त को पूछताछ की थी। पहले दिन उनसे करीब 7 घंटे और दूसरे दिन करीब 6 घंटे सवाल-जवाब किए गए। विग्नेश शिशिर के मुताबिक, उन्होंने पूछताछ के दौरान कथित लेन-देन, विदेश यात्राओं और दूसरे आरोपों से जुड़े दस्तावेज जांच अधिकारी को दिए थे।
राहुल की संपत्ति की CBI-ED जांच का आदेश रद्द:सुप्रीम कोर्ट बोला- हाईकोर्ट पहले राहुल का पक्ष सुने, फिर फैसला करे
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की संपत्ति की जांच CBI और ED से कराने के इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला रद्द कर दिया। कोर्ट ने मामला वापस हाईकोर्ट भेजते हुए कहा कि पहले राहुल गांधी का पक्ष सुना जाए, फिर नए सिरे से फैसला किया जा...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंहैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...
कैप्टन ने मोदी से पूछा- मेरी जरूरत है या नहीं:कहा- 5 साल में कभी राय नहीं ली; BJP अपनों पर ही भरोसा करती है
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी में दरकिनार किए जाने से आहत हैं। कै...