अलवर में नगर निगम चुनाव को लेकर मतगणना बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज में 14 सितम्बर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पहले डाक मत पत्र गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम से वोट गिनती शुरू होगी। मतगणना 5 कमरों में एक साथ होगी। हर कमरे में छह टेबल लगाई गई है। सुबह साढ़े 8 बजे से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। करीब 10 बजे से पहले अधिकतर परिणाम सामने आने की संभावना रहेगी। बता दें कि अलवर नगर निगम में 65 वार्ड है, यहां 344 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसमें कांग्रेस के 65 व भाजपा 65 और निर्दलीय व अन्य की संख्या 215 है। कुल 2 लाख 68 हजार 292 मतदाता हैं, जिनमें से 1 लाख 76 हजार 402 ने वोट डाला। कुल मतदान 65.72% रहा। अलवर जिले में पहले चरण में पांच निकायों में 165 वार्डों के लिए मतदान हुआ। दूसरे चरण में 7 निकायों के 183 वार्डों के लिए वोटिंग हुई। अब सबका परिणाम 14 सितंबर को करीब दो से तीन घंटे में सामने आ जाएगा। पूरे अलवर जिले की 12 निकायों में 348 वार्ड पार्षद चुने जाएंगे। दो पहले निर्विरोध बन चुके हैं। कला कॉलेज में वार्ड-वार मतगणना कक्ष एवं अधिकारी विवरण