अलवर नगर निगम के पहले डिप्टी मेयर बीजेपी के अजय पूनिया बन गए हैं। पूनिया को 40 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की ममता सैनी को 24 वोट मिले। वहीं एक वोट निरस्त हुआ। आज दोपहर ढाई बजे से डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई थी। इससे पहले बाड़ेबंदी से बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद वोट डालने पहुंचे। सबसे पहले मेयर समुनलता अग्रवाल निगम पहुंच गई थी। उन्होंने कुछ देर तक अपने पार्षदों का इंतजार किया। उनके आने के बाद सबसे पहले उन्होंने वोट डाला। दोनों दलों की वोटिंग के बाद मतगणना की गई। वोटों की गणना में बीजेपी को निर्दलीयों का साथ मिला और डिप्टी मेयर पद के लिए पूनिया का चुना गया। इस तरह अलवर के पहले मेयर और डिप्टी मेयर बीजेपी पार्टी के बने हैं। लगातार 5 बार से पार्षद चुनाव भी जीता: अजय पूनिया वार्ड 49 से पार्षद हैं। इस बार लगातार 5वीं बार पार्षद बने हैं। इससे पहले निर्दलीय जीतते थे। इस बार भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की है। अलवर नगर निगम में पहला बोर्ड बीजेपी का बना अलवर नगर निगम की पहली मेयर बीजेपी की सुमनलता अग्रवाल बनी हैं। 42 वोट के साथ बीजेपी का बोर्ड बन गया है। बीजेपी को 13 निर्दलीय और बीएसपी पार्षद का समर्थन मिला। वहीं, कांग्रेस की दावेदार कमलेश शर्मा को केवल 23 वोट मिले। (पढ़िए पूरी खबर) पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से पढ़िए-