निकाय चुनाव में नामांकन वापसी के आखिरी दिन शुक्रवार को चार नगर पालिकाओं में कई प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए। इनमें नगर निगम अलवर से निर्दलीय प्रत्यशी रिकंल गर्ग, नगर पारिका मालाखेड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र मीणा, नगर पालिका राजगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी धर्मचंद सैनी और नगर पालिका थानागाजी से निर्दलीय प्रत्याशी कलावती शामिल हैं। वहीं जिले में खेड़ली और गोविंदगढ़ में बीजेपी के निर्विरोध अध्यक्ष पहले ही बन चुके हैं। अब 10 जगहों पर 21 सितंबर को वोटिंग होगी। सब जगहों पर 2-2 प्रत्याशी हैं। राजगढ़ के अलावा सभी निकायों में भाजपा और कांग्रेस में मुकाबला है। राजगढ़ में भाजपा उम्मीदवार के सामने कांग्रेस प्रत्याशी नहीं है। यहां भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार ही मैदान में हैं। वहीं निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को सवेरे 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके कुछ देर बाद ही परिणाम आ जाएंगे। अलवर की 10 निकायों में जानें किसके बीच मुकाबला यह खबर भी पढ़ें... भिवाड़ी से बीजेपी का निर्विरोध सभापति बना:अलवर में निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, बोलीं- यहां हॉर्स ट्रेडिंग चल रही अलवर नगर निगम में मेयर चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रिंकल गर्ग ने नामांकन वापस ले लिया। संग्राम अब पूरी तरह से बीजेपी और कांग्रेस के बीच हो गया है। अब दो महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। बीजेपी की ओर से वार्ड नंबर 7 की पार्षद सुमनलता अग्रवाल और कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 39 की पार्षद कमलेश शर्मा हैं। (पूरी खबर पढ़ें)