अलवर में पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी ने जिला परिषद सदस्य के वार्डों के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि जिला परिषद के सदस्यों के टिकट घोषित कर दिए हैं। जिला परिषद के कुल 39 वार्डों में से 34 वार्डों में अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। शेष 5 वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा किया जाना बाकी है। वार्ड 6, 12, 24, 25 और 36 में टिकट घोषित किए जाने बाकी हैं। बीजेपी ने 17 वार्डों में महिला उम्मीदवार उतारी हैं। अलवर के पूर्व पार्षद गगनदीप सिंह को वार्ड 35 से टिकट दिया गया है। वहीं बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष मूलचंद डीगवाल को वार्ड 9 से टिकट दिया गया है। वार्ड 21 से अलवर सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन बन्ना राम मीना की पत्नी संतोष को टिकट दिया गया है। वहीं वार्ड 16 से ग्राम पंचायत भजेड़ा की सरपंच सीमा मीना को टिकट दिया गया है। जिला प्रमुख की सीट एसटी महिला आरक्षित बीजेपी ने जिला परिषद के चुनाव में युवा, संगठन के पदाधिकारी, महिला सक्रिय कार्यकर्ताओं को टिकट दिया हैं। आरएसएस पृष्ठभूमि के कार्यकर्ताओं को भी मैदान में उतारा है। एसटी महिला आरक्षित जिला प्रमुख की सीट है। इस कारण जिला प्रमुख के चुनाव से पहले एसटी महिला आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ रहे चेहरों की अधिक चर्चा है। बीजेपी में सरपंच सीमा मीना की सबसे अधिक चर्चा है, जो सरपंच रहते हुए पार्टी में सक्रिय रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनके पीछे किसी बड़े चेहरे का नाम नहीं है। उनको खुद के काम की बदौलत टिकट मिला है। जबकि सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीना के कारण उनकी पत्नी को टिकट मिला है। जिन्होंने हाल में स्कूल व्याख्याता के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृति ली है। उसके बाद अब चुनाव मैदान में हैं। खबर अपडेट की जा रही है…..