कांग्रेस ने अलवर जिला परिषद सदस्यों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने एक बार में ही सभी 39 उम्मीदवारों की लिस्ट दी है। खास बात यह है कि थानागाजी से विधायक कांती मीणा के परिवार से किसी को टिकट नहीं दिया गया। पिछली बार कांग्रेस से पार्षद का चुनाव लड़कर उप जिला प्रमुख बनी ललिता मीना को वार्ड 12 से टिकट दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले राहुल मीणा की पत्नी अनीता मीणा को वार्ड 16 से मैदान में उतारा है। वार्ड 21 से पूर्व सरपंच पप्पू मीणा की पुत्रवधु एकता मीणा को टिकट दिया है। वहीं वार्ड 7 से सुनीता देवी पत्नी हरिकिशन को चुनाव लड़ाया है। हरिकिशन भी सरपंच रह चुके हैं। पहले देखें पूरी लिस्ट… विधायकों के परिवार को टिकट नहीं कांग्रेस के बड़े नेताओं ने विधायकों के परिवार को टिकट नहीं देना तय किया। जिसके कारण थानागाजी के विधायक कांती मीणा की पुत्रवधु को टिकट नहीं दिया। हालांकि उनकी पुत्रवधु को पंचायत समिति सदस्य के लिए टिकट मिला है। इसके अलावा भी किसी विधायक के परिवार से टिकट नहीं दिए गए। कुछ नए चेहरों को मैदान में उतारा है। चार पूर्व सरपंच के परिवारों के सदस्यों को टिकट मिले हैं।