अलवर शहर के अखैपुरा थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रामप्रताप मीणा की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के कुछ घंटे बाद ही मौत हो गई। हेड कांस्टेबल गुरुवार रात ड्यूटी पूरी कर अपने क्वार्टर लौटे थे, जहां दोपहर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन और पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 2.5 साल बाद होना था रिटायरमेंट मूल रूप से अलवर जिले के बहतुकलां थाना क्षेत्र के खुड़ियाना गांव निवासी रामप्रताप मीणा अलवर पुलिस लाइन में कार्यरत थे। करीब ढाई साल बाद रिटायर होने वाले थे। उनके तीन बेटे हैं। अचानक हुए इस हादसे से पुलिस लाइन और उनके गांव में शोक है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगी वजह पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिवार के लोगों ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ी थी। अस्पताल लेकर आए। लेकिन बच नहीं सके।