अलवर जिले के रैणी SDM ऑफिस के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (AAO) परिवार के साथ टाटा के शोरूम में धरने पर बैठ गए। उन्होंने ने अपनी कार पर लिखा- टाटा की कार खरीदने से बढ़िया है गधा खरीद लेना, वजन तौलने के तो काम आएगा। टाटा क्लासिक मोटर्स अलवर से ये गधा मैंने 12 लाख में लिया है।” करीब डेढ़ बजे कंपनी के कर्मचारियों ने दीपक से बातचीत की। इसके बाद कंपनी ने उनकी कार वापस ले ली और 12 लाख रुपए वापस कर दिए। समझौता होने के बा AAO दीपक ने धरना समाप्त कर दिया। मामला मंगलवार का हनुमान चौराहा स्थित टाटा मोटर्स शोरूम का है। AAO दीपक ने कहा- जब से गाड़ी खरीदी है तब से कभी बैटरी खराब तो कभी एसी में समस्या आ रही थी। मैंने कई बार शोरूम में शिकायत की, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। तीन साल पहले खरीदी थी कार दीपक ने बताया कि उन्होंने 17 सितंबर 2023 में टाटा क्लासिक मोटर्स शोरूम से 12 लाख रुपए में टाटा टियागो कार खरीदी थी, जिसे खरीदने के बाद से ही लगातार अलग-अलग तरह की खामियां आती रहीं। करीब तीन साल से कार को लेकर परेशान दीपक मंगलवार सुबह 9 बजे परिवार के साथ शोरूम पहुंच गए और कार खड़ी कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से कार में आई खराबियों का जवाब मांगा और समाधान की मांग की। कंपनी ने पूरे पैसे लौटाए करीब साढ़े चार घंटे बाद दोपहर डेढ़ बजे कंपनी के कर्मचारियों ने दीपक से बातचीत की। कंपनी ने उनकी कार वापस ले ली और 12 लाख रुपए की पूरी रकम वापस कर दी। पैसे मिलने के बाद दीपक ने धरना समाप्त कर दिया। दीपक का कहना है कि लंबे समय से शिकायतों का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।