अलवर में सोमवार सुबह मौसम साफ है। तीन दिन से बादल और बारिश के बाद आज धूप खिली है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में सोमवार को हल्के बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 8 सितंबर को भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 24 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। इसके बाद 9 और 10 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इन दिनों न्यूनतम तापमान करीब 24 और 25 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 33 और 34 डिग्री के आसपास रह सकता है। 11 सितंबर को अधिकतम तापमान बढ़कर करीब 36 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं 12 सितंबर को तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। विभाग ने अगले 7 दिनों के पूर्वानुमान में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। बतादें, इससे पहले शनिवार को अलवर शहर सहित जिले के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद रविवार को भी मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। कभी आसमान में बादल छाए तो कभी मौसम साफ रहा। रविवार को रिमझिम बारिश और बूंदाबांदी का दौर भी देखने को मिला। इसके चलते तापमान में गिरावट रही और मौसम सुहावना बना रहा। इधर, अलवर में मानसून सीजन में अब तक 486.5 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। सामान्य तौर पर इस तारीख तक 489 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी बारिश सामान्य से करीब 1 प्रतिशत ही कम है। ऐसे में यदि सोमवार को मौसम बदला और जिले में बारिश होती है तो मानसून की बारिश सामान्य आंकड़े को पार कर सकती है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद फिलहाल मौसम में ठंडक बनी हुई है।