अक्टुबर में अलवर जिले का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। दिन में गर्मी तो सुबह-शाम हल्की ठंड का असर महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल सकती है। 23 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और 24 अक्टूबर को 18 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सुबह जल्दी घर से निकलने वालों को हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से गर्मी का असर बना रहेगा। रात में ठंडक, दिन में गर्मी का असर मौसम विभाग के अनुसार 22 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री, 23 अक्टूबर को 31 डिग्री और 24 अक्टूबर को 32 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। 25 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। यानी कुछ ही दिनों में दिन के तापमान में करीब 6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। आसमान साफ रहेगा, बारिश के आसार नहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 से 25 अक्टूबर तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। 26 अक्टूबर को आंशिक बादल छा सकते हैं। हालांकि, बारिश को लेकर अभी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। साफ मौसम के कारण दिन में धूप का असर बना रहेगा। ऐसे में दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी से बचाव का ध्यान रखना होगा। वहीं, रात के तापमान में गिरावट के कारण सुबह और देर शाम मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है।