आलनपुर-खेरदा और सीमेंट फैक्ट्री क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र पर सोमवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी कृष्णा गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची महिला कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी का सम्मान किया। इस दौरान केंद्र पर कार्यरत महिलाओं के सेवाभावी कार्यों की सराहना की गई। उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों व महिलाओं के लिए दलिया, मिठाई, चॉकलेट व फल वितरित किए गए। महिला कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। वहां मिलने वाली सेवाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में महिलाओं व बच्चों तक पोषण, स्वास्थ्य व जागरूकता संबंधी सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी कृष्णा गुप्ता, लक्ष्मी शर्मा, सावित्री शर्मा, मीरा मीना, चेतना मीना, सुमन, अनीता योगी, मीरा शर्मा, मंजू शर्मा, उर्मिला योगी, संतोष माथुरिया सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा सहयोगिनी ने भी अतिथियों का स्वागत किया।