जिले की कवयित्री व लेखिका अनिशा भार्गव को लोक कला और संस्कृति के संरक्षण और प्रसार के लिए लोक कला और संस्कृति का सम्मान मिला। मुकेश व लक्ष्मी देवी की बेटी अनिशा को यह सम्मान मध्यप्रदेश के बड़नगर स्थित शुभंकर मानव सेवा संस्थान द्वारा दिया गया। संस्थान के सम्मान-पत्र में लिखा कि भैरुसर की अनिशा ने मालवा, निमाड़ और राजस्थानी लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का काम किया।