महाराष्ट्र के डोंबिवली की 10 साल की अन्वी सुवर्णा ने समुद्र में 36 किमी की तैराकी पूरी की है। उन्होंने धरमतर से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक का सफर 8 घंटे, 34 मिनट और 12 सेकंड में पूरा किया। इस उपलब्धि के साथ अन्वी ने अपने शहर और महाराष्ट्र को पहचान दिलाई है। अन्वी की इस उपलब्धि के पीछे लगातार प्रैक्टिस, अनुशासन और उनके माता-पिता शैलेश सुवर्णा और सौम्या सुवर्णा का सहयोग रहा। उनकी मां ने ट्रेनिंग के दौरान उनका साथ दिया और लगातार हौसला बढ़ाया। तैराकी के जरिए जल संरक्षण और समुद्री प्रदूषण रोकने का संदेश दिया अन्वी का यह अभियान खेल उपलब्धि के साथ पर्यावरण संरक्षण के संदेश से भी जुड़ा था। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सूखे जैसे हालात को देखते हुए उन्होंने पानी बचाने और उसका जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। इसके साथ ही उन्होंने समुद्री प्रदूषण रोकने और जल स्रोतों को साफ रखने की अपील की। एक साल में तैराकी की दूरी दोगुने से ज्यादा की अन्वी इससे पहले 2025 में 17 किमी की समुद्री तैराकी पूरी कर चुकी हैं। इस बार उन्होंने 36 किमी की दूरी तय की, जो उनकी पिछली उपलब्धि से दोगुने से भी ज्यादा है। उनकी यह उपलब्धि लंबी दूरी की ओपन-वॉटर तैराकी में बढ़ती क्षमता और मेहनत को दिखाती है। अब इंग्लिश चैनल पार करने का लक्ष्य 10 साल की अन्वी अब इंग्लिश चैनल पार करने का सपना देख रही हैं। इसके लिए वे आने वाले समय में और कठिन ट्रेनिंग करने की योजना बना रही हैं। 17 किमी से 36 किमी तक का सफर तय करने के बाद अब उनकी नजर एक और बड़ी समुद्री चुनौती पर है। बैनक्रॉफ्ट के खुलासे के बाद भी कमिंस बयान पर कायम:बोले- मुझे कुछ नहीं पता था: एजेंट ने कहा- 8 साल से बयान एक जैसा कैमरन बैनक्रॉफ्ट के एक दिन पहले किए गए खुलासे के बावजूद टेस्ट कप्तान पैट कमिंस अपने पुराने बयान पर कायम हैं। बैनक्रॉफ्ट ने दावा किया था कि 2018 के सैंडपेपर विवाद में बॉल टैम्परिंग की जानकारी पूरी टीम को थी। कमिंस के एजेंट नील मैक्सवेल ने गुरुवार को कहा कि उनका रुख पिछले 8 साल से नहीं बदला है। कमिंस का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। पूरी खबर
10 साल की अन्वी ने 36 किमी तैराकी पूरी की:8 घंटे 34 मिनट में 36 किमी तैरकर धरमतर से गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचीं अन्वी
महाराष्ट्र के डोंबिवली की 10 साल की अन्वी सुवर्णा ने समुद्र में 36 किमी की तैराकी पूरी की है। उन्होंने धरमतर से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक का सफर 8 घंटे, 34 मिनट और 12 सेकंड में पूरा किया। इस उपलब्धि के साथ अन्वी ने अपन...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंभारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: क्या क्राइस्टचर्च में इतिहास बदलेगा? गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। टीम इंडिया पहली...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग की जंग, आज आखिरी ग्रुप राउंड में इन 8 टीमों पर टिकीं नजरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। मुंबई, विदर्भ और बड़ौदा पहले ही सुपर लीग मे...
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: आज सेमीफाइनल में भारत-A और श्रीलंका-A की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत-A का मुकाबला श्रीलंका-A से होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाब...
कूच बिहार ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत का जलवा, पंजाब के खिलाफ झटके 7 विकेट
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने पंजाब के खिलाफ शानद...
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर...
ऐतिहासिक दौरा: आयरलैंड की टीम पहली बार जाएगी पाकिस्तान, जनवरी 2027 में खेलेगी वनडे सीरीज
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। लाहौर में दोनों टीमों के बीच तीन...