बारां | मांगरोल स्थित गणेश स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर 14 वर्ष वर्ग में अपैक्स इंटरनेशनल स्कूल विजेता रहा। साथ ही उच्च माध्यमिक स्कूल पाठेड़ा में आयोजित जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता 17 वर्ष वर्ग में भी अपैक्स इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। अपैक्स स्कूल के निदेशक अंशुल राठौर ने बताया जिला स्तरीय क्रिकेट एवं रग्बी दोनों प्रतियोगिता में विजेता बनकर छात्रों ने स्कूल का नाम रोशन किया। अपैक्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता 17 वर्ष बालिका वर्ग में अपैक्स इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। स्कूल निदेशक अंशुल राठौर ने विद्या​र्थियों की जीत पर खुशी जताई। प्रतियोगिता पर्यवेक्षक महात्मा गांधी स्कूल मिर्जापुर के प्रधानाचार्य नरेश कुमार राठौर ने बताया कि कराटे प्रतियोगिता में जिले के 10 स्कूलों में से बालक/बालिकाओं की कुल 17 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।