भास्कर संवाददाता | चूरू सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। एसजेईडी डीडी केके चन्द्रवंशी ने बताया कि विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए विभाग की ओर से सूचीबद्ध संस्थानों में कोचिंग के इच्छुक अभ्यर्थी 7 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित जानकारी sje.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध है।