तेजा दशमी पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ शृंगार किया गया। कई स्थानों पर दिनभर भंडारों में भक्तों को प्रसादी खिलाई । झामावास ग्राम में तेजा दशमी के उपलक्ष्य में लक्की उड़ान एवं राजू चौधरी एंड पार्टी की ओर से भजन संध्या आयोजित की गई। पुजारी पूरणमल सीमार ने बताया कि दिनभर भंडारा चला। इसी प्रकार सीतारामपुरा में पुजारी तेजपाल झाझड़िया के नेतृत्व में पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन हुआ।